मिर्ज़ापुर: स्टेशन रोड स्थित भोजनालय में दबंगों ने जमकर हंगामा किया, चाकू लहराते दबंगों का वीडियो हुआ वायरल
कटरा कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित गुप्ता भोजनालय में दबंगों का जमकर हंगामा। हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित महिला सुमन देवी पत्नी प्रभुनाथ ने बताया कि रात्रि में दबंग सिगरेट मांगने आए थे, मना करने पर मारपीट किया। बच्चों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। कटरा कोतवाली में तहरीर दी है।