भोरंज: वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन द्वारा मंडी में राहत कार्यों के अंतिम चरण में राहत सामग्री का वितरण
वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन ने अपने अध्यक्ष अमित राणा के कुशल नेतृत्व में राहत कार्यों के अंतिम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत संगठन की तीन सदस्यीय टीम, जिसमें उपाध्यक्ष राकेश शर्मा और सुरेश राणा शामिल थे, ने मंडी जिले के तहसील ओट में राहत सामग्री वितरित की।