बगोदर प्रखंड के बगोदर पश्चिमी पंचायत के घाघरा बांधडीह में विधायक मद से चेतलाल महतो के घर से रोशन महतो के घर तक बने 300 फीट पीसीसी सड़क का उद्घाटन शुक्रवार को बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने शिलापट्ट अनावरण कर किया।वही विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।