लखीमपुर: करनपुर गांव में बकरी को लेकर हुआ विवाद बीच बचाव करने पहुंची महिला को दबंग ने पीटा, पीड़िता पहुंची एसपी ऑफिस
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरधान थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में बीते 19 में 2024 को पीड़िता कृष्णा कुमारी की जेठानी सना देवी पत्नी मनोज कुमार से बकरी चराने को लेकर गांव के ही रूप राम पुत्र बसंत से विवाद हो गया था। बीच बचाव करने पहुंची पीड़िता कृष्णा कुमारी को आरोपी रूप राम ने जमकर पीटा था। पीड़िता ने आज एसपी से लिखी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।