बांसुरा क्षेत्र में युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम युवा दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 20 जनवरी 2026 मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर खेल प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।