सूरजपुर: बिश्रामपुर सूरजपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से प्रधान पाठक की हुई मौत, हाईवे पर मचा हड़कंप
विश्रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रधान पाठक राकेश मिंज (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वे बाइक से विश्रामपुर से अपने घर लौट रहे थे, तभी विश्रामपुर–सूरजपुर नेशनल हाईवे पर छत्तीसगढ़ ढाबा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।