भोगांव: भोगांव क्षेत्र में खड़ी डीसीएम से टकराई बाइक, भाई-बहन की मौत, मासूम घायल
भोगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। शादी समारोह से लौट रहे भाई-बहन की जान चली गई, जबकि उनके साथ मौजूद 9 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा है।