निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा के गंभीरी डैम में दर्दनाक हादसा, भांजी को बचाने कूदा मामा भी डूबा, दोनों की मौत से इलाके में मातम
शनिवार रात 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा के गंभीरी डैम में एक दर्दनाक हादसे में मामा और भांजी की डूबने से मौत हो गई, जानकारी के अनुसार 9 वर्षीय पलक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई, जिसे बचाने के लिए मामा कन्हैयालाल भील ने छलांग लगाई लेकिन दोनों ही पानी में समा गए, सूचना के बाद सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाले ।