रसूलाबाद: कहिंजरी बिजली घर के समीप ऑटो और पिकअप की टक्कर में हुई दो की मौत, 7 घायल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रसूलाबाद क्षेत्र के कहिंजरी निवासी दीपू पुत्र किशन अपनी पत्नी सोनम व और बच्चों समेत एक शादी में मजदूरी कि काम करने के लिए ऑटो से गहेरा की ओर जा रहे थे।ऑटो में कुल नौ लोग सवार थे।तभी सामने से रही तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें ऑटो सड़क किनारे गहराई में जा गिरा,जबकि पिकअप सड़क किनारे नीम से टकरा गई