जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने मंगलवार शाम 5:00 बजे जिले की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति तथा भारत.पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की निकटता को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत महत्वपूर्ण सैन्य स्थलों के आसपास ड्रोन एवं अन्य अनधिकृत हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।