धनघटा: धनघटा में साथ-साथ कार्यक्रम के तहत 6 परिवारों के बीच हुआ सफल समझौता
संतकबीरनगर, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित "साथ-साथ कार्यक्रम" (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) के तहत रविवार को पिंक बूथ परिवार परामर्श केंद्र, सर्किल धनघटा में आयोजित बैठक में छह पारिवारिक मामलों का सफल निस्तारण किया गया। पिंक बूथ प्रभारी उपनिरीक्षक सुश्री अंजली सरोज, सहायक प्रभा