गुना नगर: ग्राम रीछई में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच जारी
गुना: मयाना थाना क्षेत्र के ग्राम रीछई में 24 वर्षीय विवाहिता प्रियंका यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना, मारपीट और साजिश के तहत जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि प्रियंका को भाई की शादी में भी नहीं आने दिया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।