कानपुर: गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता हुआ नकली दरोगा पकड़ा गया, डीसीपी ने दी जानकारी
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार सुबह 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया संजय सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक उन्नाव का रहने वाला है। चार पहिया गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस की वर्दी पहनकर दरोगा बनकर घूम रहा था।