अररिया: सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया विधिवत उद्घाटन
Araria, Araria | Mar 9, 2024 अररिया सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह एवं अन्य न्यायाधीशों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया है। इस मौके पर 12 बेंच लगाए गए हैं जिनमें विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई है। इस मौके पर कई अधिकारी और सिविल कोर्ट के न्यायाधीश सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।