सोहागपुर: बाणगंगा कॉलोनी में अज्ञात कारण से लगी आग, मौके पर पहुंचा नगर पालिका का फायर अमला
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाणगंगा कॉलोनी में अज्ञात कारण से शुक्रवार को लगभग 2:15 बजे तक आग लग गई,आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के फायर अमले को दी,सूचना लगते ही नगर पालिका का फायर अमला मौके पर पहुंचा,और आग पर काबू पा लिया,स्थानीय लोगों ने बताया है कि घर के बाड़ी में अज्ञात कारण से आग लगी थी।