आज 17 दिसंबर शाम 5 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डॉ. ओमप्रकाश भारती ने मशरूम उत्पादन तकनीक पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम लागत और कम जगह में मशरूम की खेती करके किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं। डॉ. भारती ने मशरूम उगाने की वैज्ञानिक विधियों, रख-रखाव और इसके विपणन (मार्केटिंग) के गुर भी सिखाए।