कुचामन सिटी: नगर परिषद की टीम ने कुचामन में सख्ती से हटाया अतिक्रमण, व्यापारियों को दी चेतावनी, पुलिस सुरक्षा में किया गया हटाना
शहर में लगातार हो रहे अतिक्रमण के बाद अब नगर परिषद प्रशासन में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक राजेंद्र गोयर ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस की सुरक्षा के साथ अतिक्रमण हटाया गया। उपखंड अधिकारी के निर्देशों के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। टीम ने व्यापारियों को अतिक्रमण नहीं करने के लिए आग्रह किया।