संदेश: पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन पर प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा भाजपा बिहार के रामदिनेश यादव ने दुख व्यक्त की
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के निधन पर संदेश विधानसभा क्षेत्र के रामदिनेश यादव ने प्रेस वार्ता कर पार्टी के लिए अपूरणीय छति बताया है। कहा कि सुशील मोदी जमीनी नेताओ में से एक थे। उनके चले जाने से हम सभी कार्यकर्ता व नेता काफी मर्माहत है एवम भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तम्भ हमेसा के लिए खो दिया। जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।