संदेश: संदेश विधानसभा क्षेत्र में पहुच केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने जनसंवाद किया
संदेश विधानसभा क्षेत्र के मंदिर में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पूजा की। जनसंवाद में लोगों को बताया कि क्षेत्र और देश को विकसित बनाने के लिए जात-पात से ऊपर उठ कर वोट करना कितना जरुरी है। जात-पात से अलग हटके हमने विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है और हमारे क्षेत्र की जनता यह भली-भांति जानती है। हमने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।