संदेश: संदेश विधानसभा क्षेत्र में पहुचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह लोगो से हुए रूबरू
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह संदेश विधानसभा क्षेत्र में पहुचे जहां लोगों ने आत्मीयता के साथ उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। यहाँ आयोजित सभा में मंत्री ने स्थानीय कार्यों तथा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए कार्यों को बताया। मंत्री ने कहा आरा स्टेशन पर वंदे भारत के साथ अनेक गाड़ियों का ठहराव एवं संचालन हो रहा है। इस विकास को यूँ ही जारी रखना हमारा उद्देश्य है।