सिरोही: श्री विश्वकर्मा सुथार समाज की आम सभा आयोजित, छात्रावास सभागार में हुई बैठक, समाज हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
शहर के गोयली चौराहे स्थित श्री विश्वकर्मा सुथार समाज के छात्रावास सभागार में श्री विश्वकर्मा सुथार (वंश) समाज संस्थान की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष मंछाराम सुथार (पिंडवाड़ा) ने की। इस बैठक में सुथार समाज के लगभग 325 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।