पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया की नव्या ने एथलेटिक्स में दो गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का बढ़ाया मान
Purnea East, Purnia | Apr 28, 2026
पूर्णिया जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में सम्पन्न हुए दो दिवसीय 44 वां पूर्णिया जिला एथलेटिक्स मीट 2026 में बालिका वर्ग अंदर 18 के तहत पूर्णिया की बेटी नाव्या ने गोल्ड मेडल हासिल कर अपने शहर, पूरे जिला और विद्यालय का नाम रौशन किया है. नाव्या को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए "शॉट पुट" और "डिस्कस थ्रो” दोनों में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया.