उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक पर ईरिक्शा में टक्कर मारकर मासूम बच्चे को घायल करने व मौत हो जाने पर मुकदमा दर्ज
Orai, Jalaun | Sep 13, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को मृतक मासूम बच्चों के पिता ने पूरे मामले की तहरीर देते हुए बताया, बच्चा अपनी मां के साथ ई रिक्शा पर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात स्कूटी चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मारी जिससे मासूम बच्चा गिर कर घायल हुआ और इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।