श्रीडूंगरगढ़: अंधड़ से 72 बिजली पोल गिरे, गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित; गांव अंधेरे में डूबा
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार शाम चली तेज हवाओं ने भारी नुकसान पहुंचाया। लिखमादेसर, बेनीसर, हेमासर और भोजास की रोही में जर्जर बिजली पोल गिर गए। विभाग के अनुसार फर्स्ट व सेकेंड फीडर तथा ऊपनी कार्यालय क्षेत्र में करीब 72 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। मंगलवार सुबह से ठेकेदार फर्म द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। अंधड़ के कारण कई पेड़ गिरे और टीन शेड व छप्प