पुनासा: ओंकारेश्वर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जान
ओंकारेश्वर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार को मोटरका पेट्रोल पंप के सामने अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। कार में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जानकारी रविवार सुबह 11 बजे की है