झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन पर गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस के एसी बोगी के शौचालय से बेहोशी की हालत में मिला रेल यात्री
Jhajha, Jamui | Jul 16, 2026 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस के एसी कोच बी-4 के शौचालय में गुरुवार को एक यात्री बेहोशी की हालत में मिलने का मामला दोपहर 12 बजे सामने आया। सहयात्रियों की सूचना पर रेलवे हेल्पलाइन ने झाझा स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट किया। ट्रेन रुकते ही जवानों ने यात्री को बाहर निकालकर रेलवे चिकित्सक से जांच कराई और बेहतर इलाज के लिए सीएचसी झाझा भेजा। आरपीएफ इंस्पेक्टर आर.आर