ऊंचाहार: शहजादपुर गाँव में शॉट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर गाँव में सोमवार की दोपहर, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गेंहू के खेत में आग लग गई, आग लगने से लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया, ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, कई बीघे फसल के नुकसान की आशंका है।