अनूपगढ़ नगर पालिका के द्वारा बीकानेर रोड पर डिवाइडर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसका आज एसडीएम और प्रशासक सुरेश राव के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। एसडीएम सुरेश राव ने आज मंगलवार शाम 4बजे बताया कि निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के जेईएन मनफूल राम को निर्देश दिए है कि कार्य को गुणवत्ता पूर्वक और समय पर पूरा करवाया जाए ताकि आमजन को कोई समस्या न हो।