पीरो नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर में पूजा समिति पीरो के तत्वावधान में आयोजित भव्य महाआरती ने पूरे नगर को भक्तिरस में डुबो दिया। शुक्रवार की शाम 6 बजे के करीब बताया गया की बनारस से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा विधिवत माँ गंगा की महाआरती कराई गई। जिससे मंदिर परिसर हर-हर गंगे और जय बजरंगबली के उद्घोष से गूंज उठा।