बिजौलियां उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंटी के नीमडी गांव में बिलानाम भूमि पर अवैध अतिक्रमण का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी अजीत सिंह को आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की तथा मामले की शिकायत पुलिस थाने में भी दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेसीबी व ट्रैक्टर से चारदीवारी कर अवैध कब्जा किया जा रहा है।