बेरमो: बेरमो टाइप-2 सहित दो स्थानों से दो सांप रेस्क्यू, बैंडेड करैत देख मची भगदड़
Bermo, Bokaro | Jun 20, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के टाइप-2 आवासीय क्षेत्र समेत दो जगहों से दो सांपों का रेस्क्यू किया गया। शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि 12 बजे स्नेक कैचर राजू यादव ने बताया कि एक सांप बैंडेड करैत था, जो करैत प्रजाति का सबसे बड़ा और बेहद जहरीला सांप है। इसकी लंबाई 10 फीट तक होती है। यह त्रिभुजाकार बॉडी और मोटी पूंछ वाला सांप नाली, तालाब व नदी किनारे रहता है।