पटना ग्रामीण: बेगमपुर दादर स्थित बड़ी जैन मंदिर के पीछे बंद पड़े घर को चोरों ने बनाया अपना निशाना, नगद और जेवरात की चोरी
बाईपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर दादर स्थित बड़ी जैन मंदिर के पीछे बंद पड़े घर को चोरों ने सोमवार को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने घर और अलमारी का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपए नगद और जेवरात की चोरी कर ली है। घर के लोगों ने इस घटना की सूचना बाईपास थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।