दतिया नगर: उचाड़ बस स्टैंड पर दो लोगों ने मिलकर युवक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने थाना गोराघाट में दर्ज कराया मामला
रविवार दोपहर 12:00 बजे उचाड़ बस स्टैंड पर दो युवकों ने मिलकर घनश्याम के साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत घनश्याम ने थाना गोराघाट में जाकर की। प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्याम पुत्र गोविंद चौरसिया उम्र 30 वर्ष निवासी उचाड़, अपनी उचाड़ बस स्टैंड स्थित दुकान पर बैठा हुआ था। तभी उसकी दुकान के बाहर आकर विकास यादव और रवि यादव आपस में लड़ने लगे।