सागर नगर: सागर में दशहरा चल समारोह के दौरान ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी, नशे पर रहेगी कड़ी निगाह
2 अक्टूबर, शुक्रवार को होने वाले दशहरा पर्व एवं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन चल समारोह को लेकर सागर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। मोती नगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने गुरुवार दोपहर 2:30 बजे जानकारी दी कि चल समारोह के लिए रूट मैप तैयार कर लिया गया है। निर्धारित मार्गों पर हर तिराहे और चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहेगा।