सीएम मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के द्वारा अधिकारियों की गुरुवार शाम 5:00 बजे करीब बैठक ली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा कीगई। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बद्री लाल यादव, कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, एसपी अमित कुमार तोलानी सहित अन्य उपस्थित रहे।