भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने शिक्षा विभाग के समीप युवक को गोली मारने में संलिप्त नाबालिक को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Dec 21, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने शिक्षा विभाग के समीप गोली मारने में संलिप्त एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है। रविवार को 2:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि 24 जून 2025 को वार्ड 12 जायका गली निवासी वीरेंद्र गोंड के पुत्र अभिषेक गोंड को कुछ बदमाशों ने गोली मारी थी। युवक सुबह में 8 बजे बाइक से अपने दोस्त के साथ रिश्तेदार को छोड़ने अखलासपुर बस स्टैंड गया था।