बदनावर। मतदाता सूची में गंभीर और अनियमितताओं एवं फर्जी तरीके से नाम काटने पर रोक लगाने तथा इस प्रक्रिया को निष्पक्ष पारदर्शी व ईमानदारी पूर्वक संपन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग को निर्देश दिए जाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रियंका मिमरोट को दिया गया। इस दौरान बदनावर विधायक भंवरू शेखावत के साथ हीकई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।