मेरठ: नौचंदी मेले में टिकट काउंटर पर हुई धोखाधड़ी, युवक से खुले पैसों के बहाने लिए गए ₹10000
Meerut, Meerut | Jun 23, 2025 मेरठ के नौचंदी मेले में एक टिकट काउंटर पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रविवार रात को आमिर नाम का युवक अपने भाई गोहर के साथ मेले में झूले पर जाने के लिए पहुंचा था। काउंटर पर बैठे एक व्यक्ति ने खुले पैसे देने का बहाना बनाकर आमिर से 10 हजार रुपये ले लिए।