ऊंचाहार: कमोली गाँव में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें आत्मनिर्भर बनाये जाने को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज के दूसरे चरण में लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है।इसी क्रम में क्षेत्र के कमोली गाँव में रविवार की शाम, मिशन शक्ति प्रभारी सियाराम राजपूत के निर्देशन में महिला आरक्षी प्रभा कटियार व गुड्डी देवी ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।