बिरनी: सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, ऑटो की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त
Birni, Giridih | Jun 9, 2026 बिरनी/भरकट्टा। बिरनी प्रखंड के जितकुंडी के समीप हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब दोनों युवक सरिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटोरिक्शा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर