मैहर जिले की कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 16 लाख 67 हजार 500 रुपये आंकी गई है।