करेरा: करैरा निवास पर जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
आज करैरा निवास पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।