कानपुर: हनुमंत विहार क्षेत्र में ससुराल पक्ष ने दामाद की पिटाई की, वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज
हनुमंत विहार क्षेत्र में एक दामाद को उसके ससुराल वालों ने पत्नी के साथ मिलकर जमकर धुना। दामाद के साथ यह घटना हुई तो वहां मौजूद इलाकाई लोगों ने उसका वीडियो बना लिया।SO हनुमंत विहार उदय प्रताप सिंह ने बुधवार 1:00 बताया कि मारपीट का वीडियो मिलने के बाद सास, पत्नी साले और साली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।