वीरवार को 10:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने आज वार्ड नंबर तीन और चार में पहुंचकर झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर वार्ड के पार्षद व अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं।