जगाधरी: यमुनानगर: बहू का आरोप- ससुर ने कमरे में घुसकर की अश्लील हरकत और मारपीट, पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर
बुधवार को 5:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया उसकी शादी पोंटा साहब में हुई थी। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा विरोध करती मारपीट की जाती। 22 सितंबर को ससुर ने उसके कमरे में घुसकर उसे छेड़छाड़ की विरोध करने पर मारपीट की बचकर भागी यमुनानगर पहुंची। जिसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।