तीन दिनों से लापता नर्मदापुरम निवासी कपड़ा व्यापारी विवेक शर्मा का शव सोमवार को करीव 10 बजे को डोहटा घाट पर अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार,युवक की हत्या गोली मारकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। युवक की लापता होने की रिपोर्ट मंडीदीप के सतलापुर थाने में दर्ज की गई थी। विवेक शर्मा मंडीदीप से नर्मदापुरम लौट रहे था तभी उसकी गुमशुदगी हुई थी।