बरेली: एफएसडीए की टीम ने शहर में कांवड़ रूट पर दुकानों पर लगाए क्यूआर कोड
कावड़ रूट पर दुकानों पर लगाए गए क्यूआर कोड FSDA की टीम दुकानों की कर रही है जांच, क्यूआर कोड पर ही लिखी जा रही पहचान।योगी सरकार के निर्देश के बाद बरेली में कावड़ रूट पर क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। जगह-जगह FSDA विभाग की टीमें जाकर खाने-पीने की सभी दुकानों, ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंट और ठेलों पर जांच कर रही हैं। इसके साथ ही उन पर क्यूआर कोड लगाया जा रहा है।