पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के चंपा नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,हादसे में दो मजदूर घायल जीएमसीएच में भर्ती
Purnea East, Purnia | Jul 5, 2026
पूर्णिया जिले के चंपानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो मजदूर घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच में चल रहा है।घायलों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के मसूरिया निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद सकीम पिता मोहम्मद फूलों और 30 वर्षीय मोहम्मद रोजिद पिता मोहम्मद शाकिर के रूप में हुई है।दोनों घायल को गंभीर चोट आयी है