सिकंदरा: चलते डंपर में भीषण आग से मचा हड़कंप, दोहरापुर के सामने हुआ हादसा—फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत से पाया काबू
सिकंदरा थाना क्षेत्र के दोहरापुर स्थित शराब ठेका के सामने मंगलवार को करीब 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती डंपर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी रामनरेश और भूपेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। डंपर संख्या UP77AT7319 में लगी आग को फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया।