नौबतपुर: आरोपुर गांव में शराब पीकर बहन के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के आरोपुर गांव में शराब पीकर बहन की साथ मारपीट करने के आरोप में भाई को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि पुलिस को सुचना मिली कि एक भाई शराब पीकर बहन को मारपीट कर रहा है जिसके बाद पुलिस वहां पहुंच कर उसे पकड़ कर थाना ला कर ब्रेथ एनलाइजर से जांच किया तो शराब पीने कि पुष्टि हुई।